✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर एसपी ने दिए सख्त निर्देश
सीवान में साइबर अपराधों पर सख्ती और पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने साइबर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, थाना सिरिस्ता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने सभी पंजियों का अवलोकन कर उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए, ताकि शिकायतों और मामलों की जांच में देरी न हो।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना में संधारित विभिन्न अभिलेखों, तख्तियों, दस्तावेजों और लंबित कांडों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को साइबर पोर्टल पर दर्ज मामलों का शीघ्र निपटारा करने का सख्त निर्देश दिया। एसपी ने विशेष रूप से ऑनलाइन ठगी, हैकिंग, पर्सनल डेटा के दुरुपयोग, साइबर बुलिंग और ऑनलाइन धमकियों से जुड़े मामलों पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने साइबर अपराधों के तेजी से निष्पादन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

