Explore

Search

July 4, 2026 10:42 pm

सीवान: एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान : समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को एसपी अमितेश कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सभी थानों के नामित पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान एसपी ने तीन सौ से अधिक दिनों से लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामलों के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने लंबित कांडों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की अपील की और जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने पर जोर दिया।

Tags: Siwan News, Police Meeting, SP Amitesh Kumar, Pending Cases, Law and Order

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर