Explore

Search

April 4, 2026 12:11 am

सीवान: एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी, मिशन 2025 को लेकर दिखेगा चट्टानी एकता

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जदयू के प्रांतीय प्रवक्ता नीरज कुमार ने आगामी 21 जनवरी को गांधी मैदान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एनडीए के घटक दल एकजुट हैं और मिशन 2025 को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। उन्होंने डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए की चट्टानी एकता का प्रदर्शन किया जाएगा।

नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या वह राहुल गांधी के उस बयान से सहमत हैं, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भ्रष्ट कहा गया है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पीयूष शर्मा, लोजपा (रामविलास) के दिनेश पासवान, हम पार्टी के शकील अहमद हाशमी और रालोमो के विजेंद्र कुमार पप्पू ने राजद पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीए का उद्देश्य बिहार को लालटेन युग में वापस जाने से बचाना है।

नेताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का 2005 का सपना अब साकार होता दिखाई दे रहा है। साथ ही राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह संविधान की गहरी जानकारी नहीं रखते, इसलिए अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं।

इस प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष (पूर्वी) राहुल तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष (पश्चिमी) रंजीत प्रसाद, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष महादेव पासवान, हम पार्टी जिलाध्यक्ष शमशाद सिद्दीकी, रालोमो महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष स्मृति कुमुद और रालोमो जिलाध्यक्ष रिजवान अंसारी समेत एनडीए के कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर