Explore

Search

April 12, 2026 5:48 am

सीवान: उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप 9 से

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 9 से 14 दिसंबर तक पंचायत स्तर पर विशेष कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस कैंप में उपभोक्ता अपनी समस्याएं रख सकेंगे, जिनका मौके पर समाधान किया जाएगा।

विद्युत कार्यपालक अभियंता यशवंत कुमार और प्रशांत कुमार ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना है। कैंप के दौरान जेई राजस्व और जेई सप्लाई मौजूद रहेंगे, जो समस्याओं का समाधान करेंगे।

इसके अतिरिक्त, विद्युत कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता कैंप का दौरा करेंगे और उपभोक्ताओं की शिकायतों के निपटारे की निगरानी करेंगे। विभाग का यह प्रयास उपभोक्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर