Explore

Search

July 5, 2026 12:03 am

सीवान: उखई चंवर से चार हजार लीटर अर्द्धनिर्मित शराब बरामद

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सराय थाना क्षेत्र के उखई चंवर में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर लगभग चार हजार लीटर महुआ से बनी अर्द्धनिर्मित शराब (जावा पासा) बरामद की और उसे नष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चंवर में छापेमारी की, लेकिन पुलिस को देखते ही शराब तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अर्द्धनिर्मित शराब को नष्ट किया। साथ ही, आसपास के गांवों में भी शराब और तस्करों की तलाश में छापेमारी की गई, हालांकि इस दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर