Explore

Search

March 12, 2026 4:26 am

सीवान : इस्माइल शहीद रोड पर अतिक्रमण की शिकायत, डीएम को दिया गया आवेदन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

इस्माइल शहीद रोड पर पक्की सड़क पर अतिक्रमण की शिकायत को लेकर स्थानीय निवासी ने डीएम और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन सौंपा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी होगी।

सीवान: इस्माइल शहीद रोड के निवासी डॉ. मोहम्मद राशिद शिबली ने ज़िला पदाधिकारी (डीएम) और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को अविलंब रोकने की मांग की है।

उन्होंने आवेदन में बताया है कि इस्माइल शहीद रोड पर स्थित पक्की सड़क, जो बबुनिया रोड पानी टंकी से होते हुए पूर्व दिशा में बाइपास को जोड़ती है, उस पर तीन स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। यह सड़क क्षेत्र के आवागमन की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, ऐसे में इस पर अवैध कब्जा आम जनमानस के लिए असुविधा और संकट का कारण बन सकता है।

डॉ. शिबली ने बताया कि इससे पूर्व भी कुछ लोगों द्वारा इसी तरह का अतिक्रमण कार्य शुरू किया गया था, जिसे स्थानीय विरोध के बाद रोका गया था। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की अपील की है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर