Explore

Search

March 3, 2026 2:30 pm

सीवान: आर्म्स एक्ट में फरार आरोपित गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा, छह साल से था फरार

सीवान। नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के फरार आरोपित को गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के एकडेरवा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गोपालगंज जिले के एकडेरवा निवासी बड़े मियां उर्फ जावेद के रूप में हुई है, जो पिछले छह वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।

इस संबंध में नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी, जिसमें एसआई संजीव सुमन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात गोपालगंज के एकडेरवा में छापेमारी कर बड़े मियां उर्फ जावेद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर