✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
स्वास्थ्य विभाग प्रधानमंत्री जन आरोग्य और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान के तहत 10 दिसंबर तक मुफ्त हेल्थ कार्ड का निर्माण कार्य करेगा। इस दौरान 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों और छूटे हुए राशन कार्डधारियों का हेल्थ कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद लाभार्थियों को सरकारी और निजी अस्पतालों में पांच लाख तक के सालाना मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
जिला स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यदि किसी नागरिक को अपना आधार कार्ड बनवाने में समस्या हो रही है तो वे टॉल-फ्री नंबर 104 और 14555 पर कॉल कर इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Author: Samay Siwan
Post Views: 3

