✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
मां-बेटे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
सीवान नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला ओवरब्रिज पर शनिवार दोपहर एक बाइक दुर्घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घायलों की पहचान आंदर बाजार निवासी मंजू देवी और उनके पुत्र राजकुमार साह के रूप में हुई है। स्वजनों के अनुसार, दोनों अपने पिता के साथ बाइक से शहर के एक डॉक्टर के पास इलाज कराने आ रहे थे। इसी दौरान आंदर ढाला ओवरब्रिज पर बाइक असंतुलित होकर गिर गई, जिससे मां-बेटे दोनों घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत स्थिर है और उन्हें आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 3

