Explore

Search

April 12, 2026 11:21 am

सीवान : अपराध नियंत्रण को लेकर चलाया गया वाहन जांच अभियान

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान : जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुरुवार को अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों पर व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई बाइक चालक पुलिस से बचने के लिए रास्ता बदलकर भागते हुए देखे गए।

यह अभियान पीदेवी मोड़, बबुनिया मोड़, स्टेशन रोड, पचरुखी, महादेवा, और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालगंज मोड़ सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर विशेष रूप से संचालित किया गया। पुलिस ने दोपहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट और डिक्की की जांच की। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

चेकिंग के दौरान बिना कागजात और बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले कई चालकों को पकड़ा गया। उनसे जुर्माना वसूला गया और कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया। पुलिस ने ट्रीपल लोडिंग करने वाले चालकों पर भी विशेष नजर रखी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर