Explore

Search

April 12, 2026 4:36 pm

सीवान: अपराध नियंत्रण को लेकर चलाया गया वाहन जांच अभियान

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से शनिवार को जिला पुलिस द्वारा व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों जैसे पी देवी मोड़, बबुनिया मोड़, स्टेशन रोड, पचरुखी, और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालगंज मोड़ सहित कई अन्य स्थानों पर विशेष चेकिंग की गई।

अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों के कागजात, चालकों के हेलमेट और डिक्की की जांच की गई। साथ ही, वाहन चालकों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई। इस चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया, और कई बाइक चालकों को पुलिस से बचने के प्रयास में भागते हुए देखा गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सके और अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर