Explore

Search

July 5, 2026 4:08 am

सीवान: अपराध की योजना बनाते मोबाइल व चाकू के साथ दो चोर गिरफ्तार

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान: आरपीएफ ने मंगलवार की रात सीवान जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। दोनों के पास मोबाइल और चाकू बरामद हुए। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान दीपक कुमार उर्फ हड्डी (छपरा जिला के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के श्याम चौक निवासी) और विशाल कुमार (गोपालगंज जिला के मीरगंज थाना क्षेत्र के दखिन मोहल्ला निवासी) के रूप में हुई है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि टीम द्वारा प्लेटफार्म नंबर एक पर निगरानी के दौरान इन अपराधियों को आरएमएस कार्यालय के पास अपराध की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि ये दोनों आदतन बदमाश हैं और इन पर सीवान और छपरा में कई मामलों की शिकायतें दर्ज हैं। जमानत पर रिहा होने के बाद यह फिर से अपराध की ओर लौट आए थे।

इन अपराधियों को 21 अगस्त को भी टास्क टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वे फिर से सक्रिय हो गए थे। मंगलवार को वे रेल यात्रियों से चोरी करने की योजना बना रहे थे, जब उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर