Explore

Search

July 1, 2026 9:51 pm

सिसवन : पटाखा फोड़ने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन: थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव में रविवार की रात पटाखा फोड़ने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में एक पक्ष ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित नसरुद्दीन ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि रविवार की रात उनके घर में जलता हुआ पटाखा फेंक दिया गया। जब वे इस संबंध में पूछताछ करने पहुंचे तो गांव के ही रोहित यादव और राजा यादव ने रॉड से सिर पर प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया

घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने आरोप को बेबुनियाद बताया है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर