Explore

Search

August 6, 2026 5:02 am

सिसवन : ससुराल में शराब पीकर हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा

सिसवन (सीवान): थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव में ससुराल आए एक व्यक्ति को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के करही निवासी लालबाबू पुरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात लालबाबू पुरी अपने ससुराल में शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने पर शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया गया

इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर