Explore

Search

March 3, 2026 9:39 am

सिसवन : सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के समीप सोमवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में घायल एक अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान चांदपुर निवासी 55 वर्षीय लक्ष्मण यादव के रूप में हुई है।

स्वजनों के अनुसार, लक्ष्मण यादव सोमवार शाम करीब सात बजे अपने घर के सामने खड़े थे, तभी चैनपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद स्वजन उन्हें एक निजी क्लिनिक में ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया, और माहौल गमगीन हो गया

मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग

सामाजिक कार्यकर्ता सतीश यादव ने पुलिस से आरोपित बाइक चालक की गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। बताया गया कि लक्ष्मण यादव के तीन पुत्र हैं, जो गांव में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर