Explore

Search

May 7, 2026 7:56 pm

सिसवन : शरारती तत्वों ने लगाई आग, सरसों की फसल जलकर राख, साइकिल भी ले उड़े

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन (सिवान) : चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई गांव में बुधवार की शाम शरारती तत्वों ने दरवाजे पर रखे सरसों की फसल में आग लगा दी, जिससे करीब 20 बोझा सरसों जलकर राख हो गई। इसके अलावा, दरवाजे पर रखी साइकिल भी उठा ले गए

पीड़ित अर्जुन राम ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर थे, तभी अज्ञात असामाजिक तत्वों ने दरवाजे पर रखी फसल में आग लगा दी। जब घरवालों को आग लगने की भनक लगी तो उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया

घटना की सूचना थाना को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर