✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिसवन (सिवान): चैनपुर थाना के गश्त दल ने चैनपुर गांव में छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें बुधवार को न्यायालय भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी निशांत गौरव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में सिसवन थाना क्षेत्र के ट्रेनवा माधोपुर निवासी सोनू कुमार यादव, रमेश कुमार यादव और बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला निवासी राम अयोध्या भगत शामिल हैं।
Author: Samay Siwan
Post Views: 3

