✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिसवन : सिसवन थाना पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान पंचमवा निवासी मुकुल महतो और सिनसिनिया निवासी बच्चा लाल बिंद के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया।
Author: Samay Siwan
Post Views: 3

