✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिसवन (सिवान) : सिसवन थाना क्षेत्र के साईंपुर गांव में सोमवार की देर शाम शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान साईंपुर निवासी प्रदीप राम के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को गुप्त सूचना मिली कि साईंपुर में एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति का मेडिकल कराने पर शराब पीने की पुष्टि हुई, जिसके बाद मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया।
Author: Samay Siwan
Post Views: 2

