Explore

Search

July 1, 2026 1:27 pm

सिसवन : विद्यालय संचालन में लापरवाही को लेकर प्रधानाध्यापक से मांगा गया स्पष्टीकरण

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गंदगी और अव्यवस्था की शिकायतों के बाद बीईओ ने की जांच, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई

सिसवन प्रखंड के कचनार स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक तारकेश्वर पांडेय से विद्यालय संचालन में लापरवाही को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) चंद्रभान सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा विद्यालय की बदहाली और प्रधानाध्यापक की लापरवाही को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर बीआरपी उषा कुमारी से सोमवार को विद्यालय की जांच कराई गई।

जांच के दौरान विद्यालय परिसर स्थित चापाकल के पास गंदगी, शौचालय में अस्वच्छता, विद्यालय भवन का रंग-रोगन अब तक नहीं किया जाना समेत कई कमियां पाई गईं। इन लापरवाहियों को गंभीर मानते हुए बीईओ ने प्रधानाध्यापक से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अनुशंसा भेजी जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर