Explore

Search

July 5, 2026 12:20 am

सिसवन : वाहन चेकिंग के दौरान वसूला गया चार हजार जुर्माना

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन (सीवान): सिसवन थाना की पुलिस टीम ने बुधवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान सिसवन-सिवान मुख्य पथ पर घुरघाट गांव के समीप और सिसवन-मांझी मार्ग पर कठिया बाबा तथा हिलावन बाबा के समीप आयोजित किया गया।

इस दौरान कई वाहनों को कागजात के अभाव में जब्त किया गया और चालान भी काटे गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान चार हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

जांच अभियान के चलते दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया, क्योंकि कई वाहन बिना जरूरी कागजात के पाए गए। इस अभियान से वाहन चालकों में कागजी कार्यवाही के प्रति सतर्कता बढ़ी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर