Explore

Search

July 2, 2026 12:19 am

सिसवन : युवक की हत्या के बाद गांव में शोक का माहौल, प्रेमिका व उसके पांच परिजन हिरासत में

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन (सिवान): थाना क्षेत्र के शुभहाता गांव में गुरुवार की रात प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शुक्रवार की शाम युवक का शव बरामद कर लिया और युवती समेत उसके परिवार के छह सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

युवक के गायब होने की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

बताया जाता है कि 13 फरवरी की रात करीब 8 बजे शुभहाता निवासी ललन सिंह के छोटे पुत्र शिवम सिंह उर्फ बमबम को पड़ोस की एक युवती ने मोबाइल से कॉल कर बुलाया। देर रात तक घर न लौटने पर स्वजन चिंतित हो गए और लगातार 40 से अधिक बार कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में परिवार ने सिसवन थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद शुक्रवार की देर शाम रघुनाथपुर थाना के नेवारी व शुभहाता गांव के बीच स्थित चंवर में गेहूं के खेत से युवक का शव बरामद किया गया

हत्या के बाद शव खेत में फेंका गया

युवक के शरीर पर चाकू के दर्जनों वार के निशान पाए गए। शव बरामदगी स्थल पर खून के निशान नहीं मिलने से यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को वहां फेंका गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

गुजरात में करता था वेल्डिंग का काम

मृतक शिवम उर्फ बमबम गुजरात में वेल्डिंग का काम करता था और एक माह पहले ही घर आया था। उसकी बहन आंचल ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग पड़ोस की एक युवती से चल रहा था13 फरवरी की रात 12 बजे उसे कॉल कर बुलाया गया और उसकी हत्या कर दी गई। युवती ने बाद में शिवम के स्वजनों को उसका शॉल और ब्लूटूथ सौंप दिया

घटना की सूचना पर शिवम का बड़ा भाई विनायक शनिवार को गांव पहुंचामां मीरा देवी, बहन शिम्पी, संध्या, आंचल समेत अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है, जबकि ग्रामीण स्वजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर