Explore

Search

March 21, 2026 10:13 pm

सिसवन में घर का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए चार लाख के आभूषण, प्राथमिकी दर्ज

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बघौना गांव में दिनदहाड़े चोरी, ट्रंक का ताला तोड़ कर गहनों पर किया हाथ साफ

सिसवन (सिवान) : थाना क्षेत्र के बघौना गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चार लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा लिए। इस संबंध में घर के मालिक रिशुन देव सिंह ने सिसवन थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि नौ मई की सुबह करीब 10 बजे उनकी बहू ने जानकारी दी कि ऊपर का कमरा खुला है और ट्रंक का ताला टूटा हुआ है। जब उन्होंने जाकर देखा तो ट्रंक में रखे गहनों के डिब्बे बिखरे हुए थे और सारे आभूषण गायब थे।

चोरी गए गहनों की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। पीड़ित परिवार इस घटना से बेहद आहत है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चोरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर