Explore

Search

July 5, 2026 9:55 am

सिसवन : मारपीट में एक घायल, प्राथमिकी

सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल विजय कुमार सिंह को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी विजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने सिसवन थाना में आवेदन देकर चांदपुर निवासी श्रीभगवान सिंह और उनके पुत्र विवेक कुमार सिंह को आरोपित किया है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो चुका है और प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर