Explore

Search

July 2, 2026 3:11 am

सिसवन: बीडीओ ने आवास सहायकों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन (सिवान): प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में आवास सहायकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में चल रहे आवास सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बीडीओ ने बताया कि समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई पंचायतों में सर्वेक्षण कार्य की गति धीमी है। इस पर उन्होंने आवास सहायकों को सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने और समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि बाहर ईंट-भट्ठों से आने वाले मजदूरों और महादलित परिवारों को प्राथमिकता देते हुए सर्वेक्षण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में आवास सहायक संतोष कुमार, एकाउंटेंट नीतेश कुमार सिंह, कृष्णा यादव, अशोक सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर