Explore

Search

August 6, 2026 5:02 am

सिसवन: बाइक से धक्का लगने से किशोर घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 13 वर्षीय किशोर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घायल किशोर की पहचान चांदपुर निवासी गुड्डू यादव के पुत्र आदर्श कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर