✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव के पास ताजपुर-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार की दोपहर एक बाइक की टक्कर से एक किशोर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल किशोर की पहचान कचनार निवासी रवींद्र यादव के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक सवार की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
Author: Samay Siwan
Post Views: 3

