Explore

Search

March 7, 2026 11:27 am

सिसवन प्रखंड में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का कार्य ठप, आमजन परेशान

सिसवन प्रखंड में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का कार्य ठप, आमजन परेशान
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पिछले 15 दिनों से प्रमाण पत्र न बनने से आक्रोश, पंचायत सचिवों को लॉगिन ID न मिलने से फंसा काम

सिसवन (सिवान): प्रखंड क्षेत्र में बीते 15 दिनों से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना दर्जनों लोग तपती धूप में प्रखंड कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर पंचायत सचिवों के लॉगिन आईडी-पासवर्ड तैयार नहीं थे तो प्रखंड स्तर पर काम बंद नहीं किया जाना चाहिए था। अब न प्रखंड में प्रमाण पत्र बन रहा है, न ही पंचायत स्तर पर प्रक्रिया शुरू हुई है, जिससे परेशानी दोगुनी हो गई है।

बीडीओ राजेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की जिम्मेदारी अब पंचायत सचिवों को दी गई है। पहले यह कार्य प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के माध्यम से होता था, लेकिन नए नियम के अनुसार अब पंचायत स्तर पर इसे तैयार किया जाएगा। फिलहाल पंचायत सचिवों के लॉगिन आईडी व पासवर्ड जनरेट नहीं हुए हैं, जिसके कारण कार्य बाधित है।

उन्होंने यह भी बताया कि विभाग को लॉगिन ID के लिए पत्र भेजा गया है। जैसे ही लॉगिन प्रक्रिया पूरी होगी, पंचायत स्तर पर प्रमाण पत्र निर्गत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर