Explore

Search

July 4, 2026 4:51 am

सिसवन: पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मनचले युवकों पर शिकंजा कसने, शराब तस्करों और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से सिसवन थाना की पुलिस ने मंगलवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने मनचले युवकों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी और कई अवैध वाहन चालकों से जुर्माना वसूल किया।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान को जिले के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य अवैध वाहन चलाने वालों, शराब तस्करों और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाना है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने पांच हजार रुपये का चालान काटे हैं।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर