Explore

Search

August 6, 2026 5:01 am

सिसवन : पत्नी ने पति व ससुरालियों पर लगाया मारपीट का आरोप

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन (सिवान) : थाना क्षेत्र के कचनार पंचायत के शुभहाता गांव की एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर मारपीट और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़िता धुनमुनि देवी ने सिसवन थाने में दिए आवेदन में बताया है कि उसके पति विनोद यादव, सास प्रभावती देवी, ससुर उदय यादव और देवर मंटू यादव ने उसे जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

धुनमुनि देवी ने अपने आवेदन में यह भी कहा है कि इससे पहले भी उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है, लेकिन इस बार मारपीट की घटना बेहद भयावह रही।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की चिकित्सकीय जांच भी कराई जा रही है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर