Explore

Search

May 7, 2026 8:44 pm

सिसवन : पंचायत ई-ग्राम कचहरी पोर्टल को लेकर दिया जा रहा प्रशिक्षण

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन (सिवान): पंचायतों के ग्राम कचहरी में अब न्यायिक कार्यों का अपडेट घर बैठे देखने की सुविधा मिल रही है। जैसा कि थाना में दर्ज एफआइआर को मोबाइल से देखा जा सकता है, उसी प्रकार अब पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम कचहरी को डिजिटल रूप से अपडेट कर दिया गया है।

इस नई व्यवस्था के तहत प्रखंड के 13 पंचायतों में स्थित कचहरियों में ई-ग्राम कचहरी व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके अंतर्गत, ग्राम कचहरी से जुड़े वाद या मुकदमे का अपडेट अब ऑनलाइन देखे जा सकते हैं।

इस प्रणाली के बारे में पंचायत के सरपंच, न्यायमित्र और कचहरी सचिव को प्रशिक्षण देने का कार्य जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा शुरू किया गया है। दरअसल, न्यायिक सरपंचों और उप-क्षेत्र के अधीन विभिन्न कोर्ट को ऑनलाइन जोड़ा गया है, और इसी तर्ज पर ग्राम कचहरी को भी ऑनलाइन सिस्टम में शामिल किया जा रहा है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सभी पंचायतों में इस ई-ग्राम कचहरी की व्यवस्था को लागू किया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर