✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिसवन (सिवान)। थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के मामले की जांच के लिए सोमवार को एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम पहुंची। टीम की सदस्य रत्ना राभा ने महिला थाना की एसआई भारती कुमारी के साथ मिलकर जांच के लिए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
विभिन्न बिंदुओं पर हुई गहन जांच
जांच टीम ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की और महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए। इस दौरान सिसवन थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, एसआई राजकुमार पासवान सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 1

