Explore

Search

March 10, 2026 9:40 am

सिसवन : दियरा में तीन अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त, 6000 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का कड़ा अभियान, सरयू नदी के पार दियरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई

सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को सरयू नदी के पार स्थित भागर दियरा क्षेत्र में छापेमारी कर तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान करीब 6000 लीटर अर्धनिर्मित शराब भी नष्ट कर दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

सिसवन थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भागर दियरा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और मौके पर संचालित तीन शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया।

थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। पुलिस ऐसे क्षेत्रों में नियमित रूप से छापेमारी करेगी ताकि अवैध कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर