Explore

Search

June 23, 2026 9:54 pm

सिसवन : गंभीर स्थिति में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

ट्रक खड़ा करने को लेकर हुई हिंसक झड़प में घायल बुचून साह ने तोड़ा दम, एक आरोपी गिरफ्तार

सिवान : सराय थाना क्षेत्र के चांप टोला टेघड़ा गांव में बीते 13 अप्रैल की देर शाम ट्रक खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल बुचून साह की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस झड़प में रमेश कुमार, बुचून साह, चंदन साह, नेहा कुमारी और मनीष साह घायल हो गए थे।

घटना के बाद बुचून साह की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया था। स्वजन उन्हें गोरखपुर ले गए, जहां मंगलवार की देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वहीं, मामले की छानबीन करते हुए सराय थाना पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना में फरार चल रहे आरोपी छठू साह को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर