Explore

Search

May 7, 2026 8:28 pm

सिसवन: एससी-एसटी एक्ट में आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन (सिवान): चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई गांव में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। पीड़िता नीलम देवी, जो नगई निवासी भिखारी राम की पत्नी हैं, ने थाने में आवेदन देकर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

नीलम देवी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया कि गांव के जितेंद्र साह, दशरथ यादव, सोनू कुमार ओझा, सोनू कुमार यादव, सुमित कुमार यादव, अमन कुमार ओझा सहित पांच-छह अज्ञात लोगों ने उनके और उनके बेटे के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की

पुलिस ने मामला दर्ज कर एससी-एसटी एक्ट के तहत जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर