Explore

Search

July 1, 2026 12:04 pm

सिसवन: आपसी विवाद में मारपीट, महिला सहित दो घायल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

परिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप,दोनों पक्षों में जमकर मारपीट

सिसवन (सीवान) : थाना क्षेत्र के कचनार गांव में बुधवार को आपसी विवाद हिंसक रूप ले लिया, जिसके चलते एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों की पहचान

घायलों की पहचान कचनार निवासी सगीर अंसारी की पत्नी शबनम बीवी और कासिब मियां के पुत्र जहीर मियां के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद किसी पुरानी रंजिश को लेकर हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पुलिस का कहना है कि घटना की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर