✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सोनबरसा और सिसवन गांव में हुई घटनाएं, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
सिसवन (सीवान) : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में शुक्रवार को हुई मारपीट की घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनबरसा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में कृष्णा यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी घटना सिसवन गांव में हुई, जहां संजय सिंह को मारपीट के दौरान चोटें आईं।
घटनाओं की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों घटनाएं आपसी विवाद का परिणाम थीं। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author: Samay Siwan
Post Views: 3

