Explore

Search

July 1, 2026 3:05 pm

सिसवन: अपहरण मामले का फरार आरोपी अजय राम गिरफ्तार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बस स्टैंड के पास पुलिस ने पकड़ा, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल

सिसवन थाना क्षेत्र के चैनपुर में अपहरण मामले में फरार चल रहे नयागांव निवासी अजय राम को पुलिस ने रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी बस स्टैंड के पास भागने की फिराक में खड़ा है।

चैनपुर थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अजय राम को दबोच लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर