Explore

Search

April 11, 2026 4:36 am

सिवान : 66वें प्रांत अधिवेशन पोस्टर का हुआ विमोचन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) सिवान इकाई द्वारा मंगलवार को महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर में आगामी 28 से 31 दिसंबर तक पूर्णिया में आयोजित होने वाले 66वें प्रांत अधिवेशन का पोस्टर विमोचन किया गया। इस अवसर पर अभाविप कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।

प्रदेश सह मंत्री मनोज गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ही ऐसा संगठन है, जो हर वर्ष प्रांत अधिवेशन का आयोजन करता है। इस बार अधिवेशन में उत्तर बिहार प्रांत के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं और शिक्षक प्रतिनिधि भाग लेंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर रवींद्रनाथ पाठक, नवीन सिंह, जिला संयोजक वेद प्रकाश चौहान, पवन कुमार, नगर मंत्री गोलू, हर्ष राज, अनमोल कुमार और आयुष कुमार उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर