Explore

Search

March 10, 2026 10:19 pm

सिवान : 50 हजार की छिनतई मामले में एक बदमाश गिरफ्तार, 1400 रुपये बरामद

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

• जेपी चौक स्थित डाकघर के बाहर हुई थी 50 हजार रुपये की छिनतई
• तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान
• बेगूसराय के सोखारा निवासी मनोज मिश्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
• आरोपी के पास से 1400 रुपये बरामद, भेजा गया जेल

सिवान: नगर थाना क्षेत्र के जेपी चौक स्थित डाकघर के बाहर से 50 हजार रुपये की छिनतई के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के सोखारा निवासी मनोज मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 1400 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि 24 फरवरी को नगर थाना को एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था। आवेदन में जिला विशेष शाखा पदाधिकारी उमानाथ राय ने बताया था कि 24 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजकर 20 मिनट पर वह डाकघर कार्यालय से 50 हजार रुपये निकालकर बाहर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे उक्त राशि छीन ली।
प्राप्त आवेदन के आधार पर नगर थाना में कांड दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनोज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी से छिनतई की गई राशि के संबंध में पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का एक आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जो नगर थाना कांड संख्या 367/25 से संबंधित है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर