Explore

Search

April 1, 2026 1:38 am

मैट्रिक परीक्षा में बच्चों ने लाए अच्छे नंबर, आगे की तैयारी में जुटे

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मैट्रिक परीक्षा में बच्चों ने लाए अच्छे नंबर, आगे की तैयारी में जुटे
सिवान : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा रविवार को जारी मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। इस वर्ष के नतीजों में ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों ने शहरी क्षेत्र के चमक-धमक वाले स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय सहित क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन किया है। शहर निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन की पुत्री सदफ परवीन ने 439 अंक लाकर जहां विद्यालय सहित क्षेत्र को गौरवांवित करने का कार्य किया है, वहीं दूसरी ओर आगे की पढ़ाई की तैयारी में जुट गई है। हुसैनगंज के उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्वी हरिहांस के छात्र हरिहांस निवासी अंकित कुमार यादव ने 484 अंक हासिल कर पूरे जिले में नाम रोशन किया है। जबकि छात्रों में खोदाईबारी की अक्सा परवीन ने 480 अंक लाकर जिले में चौथा रैंक हासिल की है। वहीं जीरादेई प्रखंड के पुखड़ेरा निवासी अवकाश प्राप्त प्राचार्य सुरेंद्र सिंह की पोती तथा शिक्षक ओमप्रकाश सिंह की पुत्री दिव्या कुमारी ने मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हो क्षेत्र एवं परिवार का नाम रौशन की है। उसे मैट्रिक की परीक्षा में 420 अंक हासिल हुए हैं। वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिलासपुर की छात्रा है। शहर के नई बस्ती महादेवा निवासी प्रदीप कुमार पासवान के पुत्र हर्षित राज 425 अंक लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर