✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: विदेश मंत्रालय भारत सरकार, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना और जिला प्रशासन द्वारा सिवान जिले के सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में पासपोर्ट बनाने के लिए मोबाइल वैन कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप 28 से 30 जनवरी तक तीन दिनों के लिए आयोजित होगा।
कैंप का उद्देश्य:
इस कैंप का मुख्य उद्देश्य पासपोर्ट आवेदकों को आवेदन जमा करने की सुविधा उनके निवास स्थान के नजदीक उपलब्ध कराना है। जिले में पासपोर्ट आवेदकों की संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कैंप में इच्छुक लोग अपनी वांछित कागजात के साथ पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह पहल जिले में दूसरी बार दी जा रही है, जिसमें प्रतिदिन 50 अप्वाइंटमेंट स्लॉट जारी किए जाएंगे।
Author: Samay Siwan
Post Views: 3

