Explore

Search

July 4, 2026 5:54 am

सिवान : 25 को शहर में छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित

✍🏽परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: शहर के एक नंबर फीडर से जुड़े इलाकों में 25 दिसंबर को छह घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान नए फीडर निर्माण का कार्य किया जाएगा। विभाग ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य समय पर निपटा लें और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें।

शहरी सहायक विद्युत अभियंता शिव शंकर सिंह ने जानकारी दी कि विद्युरतीहाता, शास्त्रीनगर, कागजी मुहल्ला, महादेवा, थाना रोड, शहीद सराय और बबुनिया मोड़ समेत अन्य इलाके, जो एक नंबर फीडर से जुड़े हैं, बिजली कटौती का सामना करेंगे। उन्होंने बताया कि यह कटौती सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक की जाएगी।

अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली बंद होने से पहले अपने सभी बिजली से जुड़े कार्य पूरे कर लें। यह कदम नए फीडर निर्माण के लिए उठाया गया है, जो भविष्य में बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर