Explore

Search

March 30, 2026 2:03 am

सिवान : 24 घंटे में 41 आरोपित गिरफ्तार, शराब और अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

एसपी के निर्देश पर चला विशेष अभियान, शराब व वारंट मामलों में बड़ी कार्रवाई

  • 24 घंटे में 41 आरोपित गिरफ्तार
  • 169 लीटर देसी शराब बरामद
  • 156 वारंट व 15 कुर्की का निष्पादन
  • 79 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया

सिवान: जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जिला पुलिस लगातार सक्रिय अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में 41 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
एसपी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिले में बदमाशों की गिरफ्तारी, शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण और परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। साथ ही देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त करने की दिशा में भी कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार किए गए आरोपितों में शराब कांड के 15, वारंट के 14, आर्म्स एक्ट के 2, पॉक्सो एक्ट के 2, चोरी के 3, हत्या के प्रयास के 2 और अन्य विभिन्न मामलों के 3 आरोपित शामिल हैं।
अभियान के दौरान 169 लीटर देसी शराब जब्त की गई। इसके अलावा 156 वारंट और 15 कुर्की का निष्पादन किया गया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से 79 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक पिस्टल, तीन कारतूस, एक खोखा, तीन दोपहिया वाहन, एक मोबाइल, एक गैस चूल्हा और एक सिलिंडर भी बरामद किया है।
एसपी पूरन कुमार झा ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करें।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर