✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
खुरमाबाद बस स्टैंड से पुलिस की कार्रवाई, गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी
- ललित बस स्टैंड से युवक गिरफ्तार
- 21 पुड़िया स्मैक व 4 हजार रुपये बरामद
- गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
- आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
सिवान। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुरमाबाद स्थित ललित बस स्टैंड से पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बस स्टैंड परिसर में नशीले पदार्थ की बिक्री कर रहा है।
थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 21 पुड़िया स्मैक और चार हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 74

