Explore

Search

April 30, 2026 3:04 pm

सिवान: 16 फरियादियों ने सुनाई पीड़ा, एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

सिवान: 16 फरियादियों ने सुनाई पीड़ा, एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

जनता दरबार में भूमि विवाद और मारपीट के मामले अधिक
सिवान में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा द्वारा मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 16 फरियादियों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं।
जनता दरबार में मारपीट, धोखाधड़ी, फर्जी मुकदमे में फंसाने तथा भूमि विवाद से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए। प्राप्त आवेदनों में से दो दर्जन से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
एसपी ने मामलों में लापरवाही बरतने की शिकायत पर कई थानेदारों को फोन कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता दरबार में भूमि संबंधी विवादों को लेकर फरियादियों की संख्या सबसे अधिक रही। एसपी ने एक-एक कर सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि मामलों के निष्पादन में विलंब न करें तथा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर