Explore

Search

April 5, 2026 7:30 pm

सिवान: 16 जनवरी को तीन घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: सिवान ग्रिड से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को 16 जनवरी, गुरुवार को तीन घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। यह कटौती सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। इस दौरान विंटर मेंटेनेंस के तहत पावर ग्रिड और उससे जुड़ी सभी 33 केवी लाइनों पर कार्य किया जाएगा।

सिवान पावर ग्रिड के सहायक कार्यपालक अभियंता शशांक भूषण ने बताया कि इस दौरान ग्रिड के सभी ट्रांसफार्मर बंद रहेंगे, जिससे पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। उन्होंने घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बिजली कटौती के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की सलाह दी है। साथ ही, बिजली कटौती से होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि इस अवधि के दौरान बिजली का उपयोग करने की योजना वैकल्पिक साधनों के अनुसार तैयार करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर