Explore

Search

July 3, 2026 8:09 am

सिवान : 16 को तीन घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: सिवान ग्रिड से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को 16 जनवरी को तीन घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान विंटर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। सिवान पावर ग्रिड के सहायक कार्यपालक अभियंता शशांक भूषण ने बताया कि 16 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में पावर ग्रिड और उससे जुड़ी सभी 33 केवी लाइनों पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस दौरान बिजली ग्रिड के सभी ट्रांसफार्मर बंद रहेंगे, जिससे किसी भी क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति नहीं हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि बिजली कटौती के कारण घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है। उपभोक्ताओं को इस दौरान वैकल्पिक बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की गई है। इसके साथ ही आवश्यक सेवाओं के संचालन में सावधानी बरतने का सुझाव दिया गया है।

सहायक कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इस मेंटेनेंस के तहत ट्रांसफार्मर, पावर लाइनों और ग्रिड से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को दूर किया जाएगा ताकि बिजली आपूर्ति बेहतर और सुरक्षित की जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर