Explore

Search

March 17, 2026 1:46 am

सिवान: होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

डालमिया सीमेंट ने सैकड़ों डीलरों के साथ मनाया होली मिलन समारोह

सिवान के एक होटल में डालमिया सीमेंट द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों डीलरों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बिहार हेड दिनेश मिश्रा, सेल्स प्रमोटर प्रकाश कुमार सिंह, नंदलाल गुप्ता, यूनिट हेड अभिनव कुमार, आशीष कुमार, अश्विन मिश्र, चंद्रभान कुमार ओझा और अनिल द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई।

इसके बाद कंपनी के पदाधिकारियों ने सभी डीलरों को अबीर-गुलाल लगाकर और गमछा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिसमें होली के गीतों पर सभी झूम उठे।

इस अवसर पर कंपनी के अधिकारियों ने डालमिया सीमेंट की बढ़ती लोकप्रियता और उसकी विशेषताओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन आशीष कुमार ने किया।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर