Explore

Search

March 3, 2026 3:54 am

सिवान : होली को लेकर गुंडा एक्ट के लिए 27 प्रस्ताव समर्पित: एसपी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

त्योहार पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील

सिवान: होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आमजन से आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की है।
एसपी ने बताया कि होली को लेकर एहतियातन सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। इस क्रम में गुंडा एक्ट के तहत 27 प्रस्ताव समर्पित किए गए हैं। वहीं बीएनएसएस की धारा 126 के अंतर्गत 140 प्रस्ताव समर्पित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त लगभग पांच हजार व्यक्तियों पर बीएनएसएस की धारा 126 के तहत कार्रवाई की गई है।
प्रशासन द्वारा 1976 लोगों को बाउंड डाउन कराया गया है, जिनसे औसतन दो लाख रुपये की राशि का बाउंड डाउन भरवाया गया है। साथ ही सीसीए-3 के तहत 60 प्रस्ताव समर्पित किए गए हैं।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई संभावित असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण और त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस सख्ती से असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति है, जबकि आम नागरिकों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों की सराहना की है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर